Dhanbad News : बिजली के लिए महिलाओं ने किया एरिया तीन का घेराव

Dhanbad News : बिजली के लिए महिलाओं ने किया एरिया तीन का घेराव

Dhanbad News : एरिया तीन के तिलाटांड़ कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण सात दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण कॉलोनीवासियों तथा दर्जनााधिक महिलाओं ने एरिया तीन कार्यालय का घेराव कर घंटों हंगामा किया. महिलाओं का कहना था कि सात से 10 दिनों तक कॉलोनी में बिजली नहीं है. गर्मी से लोग हाल-बेहाल हैं. कॉलोनी में बिजली नहीं रहने के पानी की घोर किल्लत हो गयी है. हम लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ता है. घंटों हंगामा के बाद एरिया तीन के जीएम ने कॉलोनी वासियों से बात कर आश्वासन दिया कि शनिवार तक ट्रांसफार्मर लग जायेगा. मौके पर चुन्नी खातून, रीना देवी, गायत्री देवी, मुन्नी देवी, पिंकी देवी, सरोजना देवी, अनिता देवी, सुनिता देवी, वैजयंती देवी,उषा देवी, रामवती देवी, टुनिया देवी, संगीता देवी, लखविंदर कौर, रेखा देवी, रेणु देवी, रूपा देवी, सावित्री देवी, ममता देवी, पिंकी सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >