DHANBAD NEWS : धनबाद क्लब में उतरा गुजरात, गरबा- डांडिया की धुन पर देर रात तक झूमते रहे लोग

चोटिले डाकला वाग्या चामुंडा ना…, मेहंदी ले वावी मासवे…,ढोलीड़ा ढोल धीमे-धीमे वगाड़ना…,मां पावा ले गढ़ थी उतरयां…, जैसे गरबा गीतों पर धनबाद क्लब झूम उठा

चोटिले डाकला वाग्या चामुंडा ना…, मेहंदी ले वावी मासवे…,ढोलीड़ा ढोल धीमे-धीमे वगाड़ना…,मां पावा ले गढ़ थी उतरयां…, जैसे गरबा गीतों पर धनबाद क्लब झूम उठा. ऐसा लग रहा था मानो धनबाद क्लब में गुजरात उतर आया हो. मां की अराधना के साथ रात आठ बजे कार्यक्रम शुरू हुआ. कोलकाता के मशहूर केयूर मेहता व नयन मेहता के लाइव बैंड की धुन पर देर रात तक महिलाओं ने गरबा खेला. केयूर मेहता व नयन मेहता ने गरबा गीतों से ऐसी समां बांधी की देर रात तक पूरा धनबाद क्लब झूमता रहा. ईवा ने भी गरबा गीतों से महिलाओं को खूब झुमाया. इसके बाद डांडिया का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया. कार्यक्रम का प्रायोजक भूटानी ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट शशि राज मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के वरीय उपाध्यक्ष दीपक कनोड़िया, उपाध्यक्ष दीपक रूइया, संयुक्त सचिव अनूप कथुरिया, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, निदेशक सुशांत टंडन, वरूण गोधा, वैभव अग्रवाल, शंभु अग्रवाल व अमित सिन्हा सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >