गोविंदपुर में जीटी रोड पर बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; चालक फरार

गोविंदपुर जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में पति और दो बच्चे बाल-बाल बच गए. परिजनों ने सड़क जाम कर दिया.

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर अमरपुर के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से टुंडी थाना क्षेत्र के महाराजगंज, मोहनाद निवासी कुलसुम आरा (30) की मौत हो गयी. हादसे में उसके पति फिरोज अंसारी, पांच वर्षीय पुत्र फरहान अंसारी और तीन वर्षीय पुत्री चाहत खातून बाल-बाल बच गये.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतका के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर जीटी रोड जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा. गोविंदपुर सीओ यशवंत कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने लोगों को समझा-बुझाकर रात करीब सात बजे जाम हटवाया.

डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, फिरोज अंसारी अपनी पत्नी कुलसुम और दोनों बच्चों को बाइक (जेएच 10 बीजेड 8144) से गोविंदपुर डॉक्टर को दिखाने आया था. कुलसुम गर्भवती थी. डॉ. अंजना से इलाज कराने के बाद परिवार बाइक से घर लौट रहा था.

घटना के बाद जीटी रोड को जाम करते लोग

इसी दौरान अमरपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (जेएच 01 जीएल 5939) ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में कुलसुम सड़क पर गिर गयी और ट्रक की चपेट में आ गयी. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

हादसे के समय कुलसुम के पिता भी दूसरी बाइक से पीछे-पीछे आ रहे थे. सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया.

मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड किया जाम

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतका के अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने मृतका के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.

सूचना मिलने पर सीओ यशवंत कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की. अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. जिप सदस्य सोहराब अंसारी और झामुमो नेता एजाज अहमद भी घटनास्थल पहुंचे.

ये भी पढ़ें: बिजलीघरों में कोयला संकट दूर करने की कवायद तेज, Coal India की लोडिंग पहुंची 305 रैक प्रतिदिन

अधिकारियों और नेताओं की ओर से व्यक्तिगत रूप से 10-10 हजार रुपये सहित कुल 40 हजार रुपये की मदद का आश्वासन दिया गया. सीओ ने मृतका के परिवार को अंबेडकर आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी भरोसा दिया.

जाम हटने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फरार चालक की तलाश और हादसे की जांच में जुटी है.

जमडीहा में है मृतका का मायका

कुलसुम आरा का मायका जमडीहा में है. वह यासीन अंसारी की पुत्री थी. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dilip deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >