हाइटेंशन तार के संपर्क में आयी महिला की मौत

बांस फेंकने के क्रम में तार के संपर्क में आने से झुलसी थी महिला

महुदा.

महुदा थाना क्षेत्र तारगा बस्ती निवासी रामचरण रजवार की विवाहित पुत्री पुरन देवी की रिम्स में बुधवार को मौत हो गयी. वह अपने घर के पीछे बाड़ी में बांस फेंकने के क्रम में हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से पिछले दिनों बुरी तरह झुलस गयी थी. उसका शरीर 90 प्रतिशत जल गया था. परिजनों ने उसे एसएनएमएमसीएच पहुंचाया था, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया था.

रोहिणीघुटू जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

बलियापुर.

बलियापुर पुलिस ने बुधवार को वीरसिंहपुर पंचायत के रोहिणीघुटू जंगल से एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. मृतक पीला टी-शर्ट, ब्लू हाफ पैंट, लाल जूता पहने था. थाना प्रभारी ने आशीष भारती ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए शव को 72 घंटे पोस्टमार्टम गृह में रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >