धनबाद में अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में अपार्टमेंट की छत से कूदकर एक महिला ने जान दे दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

धनबाद, नीरज अंबष्ठ: झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को एक महिला अपार्टमेंट की छत से कूद गयी. इससे उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गयी, लेकिन स्थानीय लोग मृतका को पहचान नहीं पा रहे थे. इसकी खबर स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर रही है.

हादसे के बाद जुटी भीड़

धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शास्त्री धोबाताड़ के अंबे विला अपार्टमेंट की छत से कूद कर एक महिला ने अपनी जान दे दी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. स्थानीय लोगों ने पूछने पर बताया कि वे मृतका को नहीं पहचान पा रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मृतका की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

स्थानीय लोग नहीं पहचान पा रहे मृतका को

इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस महिला की अपार्टमेंट की छत से कूदने पर मौत हुई है, उसे स्थानीय लोग भी नहीं पहचान पा रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि महिला के हाव-भाव से लग रहा था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हालांकि अभी पुलिस भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है. वह पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

धनबाद में इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है.

Also Read: बड़े भाई ने छोटे पर किया भुजाली से हमला, हालत गंभीर

Also Read: 75 हजार रुपये घूस लेते इसीएल के तीन अधिकारी गिरफ्तार

Also Read: छापेमारी में अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >