Dhanbad News: व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचायेंगे : डॉ ठाकुर

कांग्रेस प्रदेश व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीके ठाकुर की उपस्थिति में धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग कमेटी की बैठक धनबाद में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने की.

धनबाद.

कांग्रेस प्रदेश व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीके ठाकुर की उपस्थिति में धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग कमेटी की बैठक बुधवार को धनबाद में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने की. इस दौरान प्रदेश और जिला स्तर की राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने व्यापारी वर्ग के बीच कांग्रेस संगठन को अधिक प्रभावशाली बनाने, छोटे व मध्यम व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रकोष्ठ की भूमिका को और अधिक सक्रिय करने के उपायों पर प्रकाश डाला. प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीके ठाकुर ने कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और राजनीतिक जागरूकता को संगठन की मजबूती का मूल आधार बताया. कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ की भूमिका अहम है. बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारियों की समस्याओं को पार्टी मंच से सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जायेगा. मौके पर प्रदेश सचिव राम चौरसिया, संजय जयसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, राज किशोर सिन्हा, राजेश कुमार श्रीवास्तव व गोविंद चौहान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >