Dhanbad News: बलियापुर के सभी 68 गांवों में जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार

Dhanbad News: दामोदर नदी का इंटेकवेल सूखा, पेयजल व स्वच्छता विभाग की टीम पहुंची

Dhanbad News: ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज वन और टू का दामोदर नदी में इंटेकवेल सूखने से बलियापुर प्रखंड के सभी 68 गांवों में जलापूर्ति ठप हो गयी है. मंगलवार को शीतलपुर व परघा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गांवों में जलापूर्ति नहीं हुई. भीषण गर्मी में जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है.

विभागीय टीम ने स्थिति का लिया जायजा

इधर, बलियापुर में जलापूर्ति ठप होने की सूचना पर मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम ने शीतलपुर तथा परघा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं दामोदर नदी स्थित इंटेकवेल का जायजा लिया. दामोदर नदी का जलस्तर घटने से जलापूर्ति ठप है. टीम में शामिल विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने जलापूर्ति दुरुस्त करने के लिए विकल्प के तौर पर सुखी नदी के रेत को हटाकर पानी का बहाव इंटेकवेल तक लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि भीषण गर्मी में जलापूर्ति का जारी रहे. मौके पर कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता जनार्दन प्रसाद, जेई लखीराम मांझी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, विजय रजक आदि थे.

विधायक प्रतिनिधि ने दी आंदोलन की चेतावनी

बलियापुर प्रखंड के सभी गांवों में नल जल योजना के तहत सभी घरों में जलापूर्ति के लिए बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज वन व टू का निर्माण किया गया है. योजना से गांवों में जलापूर्ति हो रही थी, लेकिन दामोदर नदी स्थित इंटेकवेल सूखने से दो दिनों से जलापूर्ति बंद हो गयी है. इससे सभी 68 गांवों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है. इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक ने कहा कि दोनों फेज से पानी सप्लाई नहीं होने से हाहाकार मच गया है. जल्द जलापूर्ति चालू नहीं हुई, तो आंदोलन किया जायेगा.

कार्यपालक अभियंता ने डीडीसी को स्थिति से कराया अवगत

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने निरीक्षण के बाद स्थिति से डीडीसी को अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि नदी में पानी का बहाव बंद हो गया है. उन्होंने तेनुघाट डैम से पानी छोड़ने तथा पंचेत डैम से पानी छोड़ने पर रोक लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >