Dhanbad News: बलियापुर में पांचवें दिन भी नहीं हुई जलापूर्ति, आक्रोश

Dhanbad News: बकाया भुगतान नहीं होने से संवेदक व कर्मियों ने रोकी है सप्लाई

Dhanbad News: बकाया भुगतान नहीं होने से संवेदक व कर्मियों ने रोकी है सप्लाईDhanbad News: बलियापुर मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज-1 से शुक्रवार को पांचवें दिन भी सभी 41 गांवों को पानी नहीं मिला. इससे ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ आक्रोश है. फ्लोराइड प्रभावित गांव घड़बड़, शीतलपुर समेत अन्य गांवों के लोग चापानल का फ्लोराइडयुक्त पानी पीने को विवश हैं. घड़बड़ पंचायत के मुखिया मिठू सरखेल, पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल, कालीपुर के हरे कृष्ण महतो, शीतलपुर के तारापद पाल का कहना है कि पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई ठप रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा वीरसिंहपुर, बाघमारा, मोदीडीह, बलियापुर, सिंदूरपुर, दुधिया, सिंगियाटांड़ समेत 41 गांवों के करीब 30 हजार लोग प्रभावित हैं.

जल्द बहाल होगी आपूर्ति : जेई

विदित हो कि संवेदक श्रीराम इपीसी कंपनी द्वारा बकाया का भुगतान नहीं करने के विरोध में शुक्रवार को ठेकेदार व व कर्मियों ने जलापूर्ति रोक दी है. पीएचइडी विभाग के जूनियर इंजीनियर लखीराम मांझी ने कहा कि मामले को लेकर वे गंभीर हैं. जल्द ही जलापूर्ति बहाल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >