Dhanbad News : गौरखूंटी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से तीन दिनों से ठप है पेयजलापूर्ति

Dhanbad News : क्षेत्र की 50 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान

Dhanbad News : पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा गौरखूंटी वाटर टीटमेंट प्लांट से शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी पेयजलापूर्ति नहीं होने से भौंरा, गौरखूंटी व मोहलबनी क्षेत्र करीब 50 हजार की आबादी परेशान रही. लोग इधर-उधर से पेयजल की व्यवस्था करने व खुले बाजार से बोतल बंद पानी खरीदने को विवश हैं. यहां तक कि पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय, कोलियरी कार्यालय के साथ कई कॉलोनियों में दैनिक कार्य के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है. पेयजल आपूर्ति नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश गहराया जा रहा है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकारियों की उदासीनता के कारण क्षेत्र में आये दिन ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. कभी प्लांट के मोटर में तो कभी नदी के पंप में गड़बड़ी होना आम बात हो गयी है. पेयजल आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में सुबह से शाम तक लोग साइकिल, मोटरसाइकिल, टोटो से पानी के जुगाड़ में इधर-उधर भटकते दिखे. यहां तक कि घर की महिला सदस्य भी पानी की व्यवस्था करने निकली थी.

बरसात के पानी से काम चला रहे लोग :

दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पानी का एक मात्र साधन यही वाटर टीटमेंट प्लांट है, जो यह भी पिछले तीन दिनों से बंद है. इस स्थिति में कई मुहल्ले के लोग बरसात का पानी बर्तनों में छान कर उस पानी से कपड़े व बरतन धो रहे हैं और उसी पानी का उपयोग नहाने में कर रहे हैं.

आज से शुरू होगी जलापूर्ति :

बताते चलें कि लगातार बारिश से दामोदर नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाने की वजह से टीटमेंट प्लांट को रो वाटर सप्लाई के लिए लगा 200 एचपी का मोटर पंप को नदी से ऊपर उठा लिया गया है. प्लांट के कर्मियों ने बताया कि पुनः मोटर पंप को नदी में शिफ्ट करने की प्रकिया अंतिम चरण में है. संभवतः रविवार से क्षेत्र में पेयजलापूर्ति सुचारू हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >