Dhanbad News: पंडुकी मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने दिया धरना

वार्ड सदस्यों ने मुखिया की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. मनमाने का आरोप लगाते हुए पंचायत भवन के गेट के सामने धरना पर बैठ गये.

गोविंदपुर प्रखंड के पंडुकी पंचायत के मुखिया अख्तर अंसारी के खिलाफ पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिवालय में पंचायत सचिव प्रीति कुमारी से मुलाकात की और मुखिया की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए पंचायत भवन के गेट के सामने धरना पर बैठ गये. वार्ड सदस्यों में पंचायत सचिव से लाभुक समिति बनाने की मांग की. वहीं आरोप लगाया कि कार्यकारिणी समिति की बैठक किये बिना मुखिया योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए मनमाने ढंग से लाभुक समिति का गठन कर काम करते हैं. लाभुक समिति में मुखिया के ही सगे, संबंधी व करीबी लोग रहते हैं. वार्ड सदस्य रीता हाजरा ने कहा कि उनके वार्ड में अब तक विकास का कोई काम नहीं हुआ है. बार- बार अनुरोध के बाद भी मुखिया कार्यकारिणी समिति की बैठक नहीं बुलाते हैं. सोमवार को वार्ड सदस्यों के साथ बैठक के लिए मुखिया को पंचायत सचिवालय बुलाया गया था. लेकिन वह नहीं पहुंचे.

मुखिया ने आरोपों को निराधार बताया

इधर मुखिया अख्तर अंसारी ने वार्ड सदस्यों के आरोप को निराधार बताया. कहा कि दो साल से कोई फंड आया ही नहीं था. फिलहाल लगभग 11 लाख रुपये का फंड मिला है. इससे पंचायत क्षेत्र में विकास का काम करायेंगे. विरोध करनेवालों में वार्ड सदस्यों में मंजू देवी, साधना देवी, ललिता देवी, पिंकी देवी, कुलदीप पांडेय, ईश्वर किस्कू, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि प्रह्लाद हजारा आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >