बालिका विद्या मंदिर में चुनाव जागरूकता अभियान

मतदाता जागरूकता अभियान

झरिया. बालिका विद्या मंदिर में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बच्चों के अभिभावक व स्कूल के शिक्षकों की बैठक की गयी, जिनमें मुख्य रूप से वोटर रजिस्ट्रेशन, वोटर हेल्पलाइन ऐप, मतदाता सूची में नाम और अपने परिवार को मतदान करने के लिए अवश्य मतदाता केंद्र पर भेजने आदि विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी. ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों को चुनाव से संबंधित परियोजना कार्य करने की जानकारी भी दी गयी. मौके पर वरिष्ठ शिक्षिका डॉ बैजयंती माला मिश्र, जूनियर सेक्शन की इंचार्ज रूमा साहा, पिंकी कुमारी, ललितकला सिंह, बबीता सिंह, पूजा सिंह, अंशु अग्रवाल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >