Dhanbad News : ग्रामीणों ने बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन

Dhanbad News : ग्रामीणों ने बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन

Dhanbad News : फुलारीटांड़ एवं आशाकोठी के ग्रामीणों ने गुरुवार को जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक बरोरा क्षेत्र अंतर्गत फुलारीटांड़ सात नंबर पैच में उत्पादन कार्य रोक दिया. ट्रांसपोर्टिंग रोक दी. आंदोलन का नेतृत्व कारू यादव कर रहे थे. उन्होंने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना नियोजन व मुआवजा दिये संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से निजी जमीन पर खुदाई की जा रही है. इससे गड्ढा बन गया है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

बरोरा जीएम से हुई वार्ता

: बाद में प्रबंधन के बुलावे पर ग्रामीण क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां बरोरा जीएम पीयूष किशोर से वार्ता हुई. जीएम ने कहा कि मामले में वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर जल्द उचित पहल की जायेगी. वार्ता में कामेश्वर यादव, रॉकी मोदक, विनोद ठाकुर, प्रकाश यादव, रमन विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, जीतू यादव, शेख भट्टू, रंजीत यादव, मनु यादव, पप्पू भर, ननका चौहान, डबलू मियां आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >