Dhanbad News: ग्रामीणों ने किया हैवी ब्लास्टिंग का विरोध, नारेबाजी

Dhanbad News: बीसीसीएल की कनकनी कोलियरी का मामला, आक्रोश

Dhanbad News: परियोजना विस्तार व हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में सेंद्रा के ग्रामीणों ने रविवार को फिर से हंगामा किया. ग्रामीणों ने बताया कि कनकनी कोलियरी प्रबंधन द्वारा की जा रही हैवी ब्लास्टिंग से सेन्द्रा तीन नंबर स्थित हनुमान मंदिर में दरार पड़ गयी है, जो वे कतई बर्दास्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि कनकनी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी धीरे धीरे लोगों के घरों के समीप परियोजना का विस्तार कर रही है. इससे घरों के जमींदोज होने का खतरा बढ़ गया है. ऊपर से ऐसी ब्लास्टिंग की जा रही है कि घरों में दरार पड़ गयी है. इससे घरों की अंदर रहने में डर लग रहा है. ब्लास्टिंग के कारण आशिष चटर्जी के घर में दरार पड़ गयी है. मिथलेश सिन्हा, सुरेन्द्र भुइयां, प्रह्लाद भुइयां, संजय मुइयां, शांति देवी आदि के घरों में दरार पड़ गयी है. ग्रामीणों ने संतोष सिन्हा व सुनील विश्वकर्मा के नेतृत्व में कनकनी कोलियरी कार्यालय जाकर विरोध जताया. बाद में प्रबंधक अजीत कुमार से वार्ता हुई. प्रबंधक ने कहा कि फिलहाल लोगों के घरों की करीब परियोजना का विस्तार नहीं किया जायेगा. हैवी ब्लास्टिंग नहीं की जायेगी. विरोध जताने वालों में संतोष सिन्हा,सुनिल बिश्वकर्मा, नन्हें रवानी, उमेश बाउरी,श्याम विश्वकर्मा आदी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >