Dhanbad News: गोपीनाथपुर के ग्रामीणों ने इसीएल के खिलाफ किया रोड जाम, प्रदर्शन

Dhanbad News: प्रबंधन पर मंदिर व खेल मैदान का अस्तित्व समाप्त करने का आरोप

Dhanbad News: कोलियरी प्रबंधन पर मंदिर व खेल मैदान का अस्तित्व समाप्त करने का आरोप Dhanbad News: इसीएल मुगमा एरिया की गोपीनाथपुर कोलियरी प्रबंधन पर गोपीनाथपुर के ग्रामीणों ने मंदिर व खेल मैदान का अस्तित्व समाप्त करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा नेता सह जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू सहित कई नेता पहुंचे और मांगों को जायज बताया. इस दौराान जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की मंशा ग्रामीणों के हित में नहीं है. कंपनी ने काम शुरू करने से पहले ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि आसपास के गांवों का सीएसआर के तहत विकास किया जायेगा, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. मंदिर व खेल मैदान को समाप्त करने की साजिश की जा रही है. वहां सब स्टेशन बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसे कतई नहीं होने दिया जायेगा. इस संबंध में कंपनी के जीएम से वार्ता हुई है. विस्तृत जानकारी मांगी गई है. जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होगी, ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर कांग्रेस नेता एवं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन भुइंया, बिंदु बाउरी, पोलटू राय सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >