विकास सिन्हा बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

विकास सिन्हा बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

वरीय संवाददाता, धनबाद,

धनबाद जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित खुली शतरंज प्रतियोगिता एवं 10वीं महेंद्र मेमोरियल ट्रॉफी का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार का आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्य पदाधिकारी अमरेश कुमार थे. उन्होंने संघ को हर संभव मदद करने की बात कही. मंच पर धनबाद जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव मुकेश सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रो. धनंजय सिंह थे. संचालन नरेश कुमार ने किया. आयोजन में आर्बिटल प्रभात कुमार एवं अरुण कुमार ने सहयोग किया.

विजेता खिलाड़ियों का नाम

मुख्य पुरस्कार : प्रथम विकास कुमार सिन्हा, राजा बोस, धनंजय महतो व वेदांत राजेश. अंडर 7 (बालिका वर्ग) : अनिका मिश्रा व वेदांशी जैसवाल, (बालक वर्ग) : तनमय राज व अयान सूयश.

अंडर 9 (बालिका वर्ग) : जेना सिंह, (बालक वर्ग) : अयान चक्रवर्ती, काव्या कृष्णा, प्रत्यूष कुमार तिवारी. अंडर 11 (बालिका वर्ग) : काव्या कुमारी, आद्या मिश्रा, महिमा नारायण, (बालक वर्ग) : कुमार सात्विक, एपी रेविंचि, सार्थक वरणवाल

अंडर 13 (बालिका वर्ग) : साक्षी कुमारी, (बालक वर्ग) : अरिस्तू आर्यभट्ट रब, अचिंत्या राज, मयंक कुमार झाअंडर 15 (बालिका वर्ग) : लक्ष्मी राय, समृद्धि शौर्य, (बालक वर्ग) : अर्चित मित्तल, रितू राज तिवारी, ए वैभव

सीनियर : धनंजय सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >