धनबाद, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के सेंट्रल इमरजेंसी स्थित एसआइसीयू, मेल और फीमेल वार्ड के बेड के पास फ्लो मीटर लगाये गये हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध करायी जा रही है. हालांकि, फ्लो मीटर की स्थापना के साथ ही उनकी सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आयी है. इस समस्या से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने फ्लो मीटर को सुरक्षित रखने के लिए उनके चारों ओर लोहे की जाली लगवायी है. यह जाली एक तरह की ‘सुरक्षा कवच’ बनेगी. जिससे कोई भी आसानी से फ्लो मीटर को निकाल नहीं सकेगा. इस व्यवस्था से उपकरणों की चोरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और अस्पताल को बार-बार होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा. गौरतलब है कि इमरजेंसी वार्ड में लंबे समय से फ्लो मीटर की समस्या बनी हुई थी. बेड के पास फ्लो मीटर नहीं होने के कारण मरीजों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाती थी. प्रभात खबर ने इस गंभीर मुद्दे के उजागर किया. इसके बाद प्रबंधन ने फ्लो मीटर की खरीदारी की.
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : इमरजेंसी में अब ‘ऑक्सीजन सुरक्षा कवच’
Dhanbad News: ऑक्सीजन फ्लो मीटर को चोरी होने से बचाने के लिए लगायी गयी लोहे की जाली, अस्पताल को बार-बार होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा.
