धनबाद के जावेद पठान OTT पर धमाल मचाने को तैयार: 'किस्मत का वारिस 2' और 'अम्मा' में निभाएंगे मुख्य भूमिका

Javed Pathan Actor: धनबाद के प्रतिभाशाली कलाकार जावेद पठान जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दो बड़ी वेब सीरीज 'किस्मत का वारिस 2' और 'अम्मा' के जरिए दस्तक देने जा रहे हैं. 'किस्मत का वारिस 2' में वह टीवी के चर्चित चेहरे निशांत मलकानी के साथ नेगेटिव लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं, अश्विनी सारस्वत द्वारा निर्देशित सीरीज 'अम्मा' भी अगले दो-तीन दिनों में रिलीज होने वाली है.

Javed Pathan Actor, धनबाद : कोयलांचल की धरती से निकलकर माया नगरी में अपनी पहचान बना रहे जावेद पठान इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं. धनबाद के इस उभरते कलाकार की दो अलग-अलग वेब सीरीज अगले कुछ दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं. जावेद ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में ‘किस्मत का वारिस 2’ की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, जिसे जल्द ही ‘स्टोरी टीवी ऐप’ पर स्ट्रीम किया जाएगा.

निशांत मलकानी के साथ दिखेगी जुगलबंदी

‘किस्मत का वारिस 2’ वेब सीरीज जावेद पठान के करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें उन्हें नेगेटिव लीड रोल निभाने का अवसर मिला है. इस प्रोजेक्ट में काम करने के अनुभव पर जावेद ने बताया कि टीवी जगत के दिग्गज कलाकार निशांत मलकानी के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए सीखने का एक बेहतरीन अवसर रहा. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्होंने अभिनय की बारीकियों को समझा और अपने किरदार में जान फूंकने के लिए काफी मेहनत की है. जावेद को उम्मीद है कि दर्शकों को उनका यह नया और अलग अंदाज बेहद पसंद आएगा.

Also Read: रामगढ़ में सनसनी: पत्नी से विवाद के बाद लापता युवक का जंगल में मिला शव, आर्थिंग तार के सहारे लटका था मुकेश

‘अम्मा’ वेब सीरीज भी रिलीज को तैयार

जावेद की एक और वेब सीरीज ‘अम्मा’ भी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. अश्विनी सारस्वत के निर्देशन में बनी इस सीरीज को प्रीतेश कुमार श्रीवास्तव और शादमान खान ने प्रोड्यूस किया है. जावेद के अनुसार, दोनों ही वेब सीरीज अगले दो-तीन दिनों के भीतर स्टोरी टीवी ऐप पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगी. अपने दर्शकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जावेद ने कहा कि वह इस नए सफर को लेकर बेहद रोमांचित हैं. धनबाद के कला प्रेमियों के बीच भी जावेद की इन सफलताओं को लेकर गर्व का माहौल है, क्योंकि झारखंड के स्थानीय कलाकार अब बड़े स्तर पर राष्ट्रीय पहचान बना रहे हैं.

Also Read: झारखंड के 7 साल के बच्चे का कमाल, पाक स्ट्रेट पार करने वाले बने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >