Dhanbad Crime News: भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का करीबी गुर्गा शैफी उर्फ मेजर को दुबई के अजमान से पकड़े जाने के बाद उसे 19 अप्रैल को भारत लाया गया. ये धनबाद की इतिहास में पहली बार है जब किसी अपराधी को विदेश से गिरफ्तार कर यहां लाया गया है.
भेजा गया रिमांड पर
शैफी उर्फ मेजर को धनबाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मेजर उर्फ शैफी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
क्या है मामला?
धनबाद पुलिस ने शैफी उर्फ उर्फ मेजर को पकड़ा था. दुबई के अजमान से पकड़े जाने के बाद उसे भारत लाया गया, जहां कोलकाता एयरपोर्ट पर उससे पूछताछ की गई.
पुलिस की बड़ी उपलब्धि
शैफी प्रिंस खान के कहने पर लोगों को धमकी भरा आडियो और वीडियो भेजता था. ये धनबाद पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. लगातार पुलिस कार्रवाई से पहले ही कमजोर पड़ चुके प्रिंस खान गिरोह के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही प्रिंस खान भी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन
