Dhanbad News: बेंगलुरु में धनबाद की युवती का खून से लथपथ शव बरामद

बेंगलुरु में बॉश कंपनी में थी कार्यरत, जांच में जुटी पुलिस.

धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर तेलीपाड़ा की युवती पूजा दत्ता का शव मंगलवार को बेंगलुरु में किराये के फ्लैट में मिला. पूजा के पिता सदानंद दत्ता तेलीपाड़ा के एक अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैं. घटना के बाद परिजन शोक में है. बताया जाता है कि पूजा दत्ता वहां बॉश कंपनी में कार्यरत थी और अपार्टमेंट में अकेली रहती थी. वहीं मुहल्ले के लोगों ने बताया कि कोविड से उसके पति की मौत के बाद से ही वह बेंगलुरु में अकेले रहकर वहां काम करती थी.

फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को मिली जानकारी

यह घटना सोमवार को तब सामने आयी जब पड़ोसियों ने फ्लैट से आ रही दुर्गंध के बारे में पुलिस को सूचित किया. पुलिस दरवाजा तोड़कर उसके फ्लैट के अंदर घुसी तो वहां पूजा का खून से लथपथ शव मिला. शव आधा सड़ चुका था. संभवत: उसकी मृत्यु दो-तीन दिन पहले हुई थी. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, हालांकि घर के अंदर बिखरे हुए फटे हुए कागज मिले.

आखिरी बार 23 अप्रैल को उसे देखा गया था

वहीं मकान मालकिन ने पुलिस को बताया कि पूजा तीन साल से उसके यहां किराये पर रह रही थी. आखिरी बार 23 अप्रैल को उसे देखा गया था, जब वह किराने का सामान खरीदने फ्लैट से बाहर निकली थी. पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >