Dhanbad News: ग्रामीण बैंक मामले में विजय व संगीता को जमानत

Dhanbad News: बीसीसीएल का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 87.95 लाख रुपये लोन निकाला था

Dhanbad News: बीसीसीएल का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 87.95 लाख रुपये लोन निकाला था Dhanbad News: बीसीसीएल का फर्जी दस्तावेज तैयार कर झारखंड ग्रामीण बैंक बोरियो (गोविंदपुर) शाखा से 87:95 लाख रुपये की लोन निकासी मामले में आरोपी सरायढेला थाना क्षेत्र के मंडल पाड़ा निवासी विजय कुमार निषाद और संगीता देवी की जमानत याचिका पर सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में हुई. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कुमार कृष्णा ने बहस करते हुए कहा कि मामले में आरोपी की कोई संलिप्तता नहीं है. वहीं अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक ने भी अपना पक्ष रखा. अदालत ने उभय पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोनों आरोपियो को जमानत दिया. मामले में विजय ने छह सितंबर 2025 को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एंजेलिना जॉन की अदालत आत्म समर्पण कर जमानत अर्जी दायर की थी. अदालत ने जमानत अर्जी को खारिज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. वहीं पुलिस ने 17 अक्तूबर 2025 को संगीता देवी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. क्या है मामला 29 अक्तूबर 2023 से लेकर 29 दिसंबर 2023 की अवधि में अभियुक्त संजू देवी, बालिका देवी ,रवि कुमार, संगीता देवी, पूनम देवी व सुरेंद्र पासवान ने बीसीसीएल का फर्जी दस्तावेज तैयार कर झारखंड ग्रामीण बैंक बोरियो शाखा से लोन 87 :95 लाख रुपये की निकासी कर गबन कर लिया. घटना के बाद शाखा प्रबंधक आशा सिन्हा ने 23 फरवरी 2024 को गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 51/24 के तहत मामला दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >