Dhanbad News: वैदिक गणित केवल गणना ही नहीं, बल्कि सोचने की है एक अनूठी शैली : शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में विशेष व्याख्यान सह प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन

Dhanbad News: गोवर्धन पीठ पुरी के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मंगलवार को आइआइटी आइएसएम धनबाद के पेनमैन सभागार में छात्रों के सवालों के जवाब दिये. वह तीन दिवसीय दौरे पर संस्थान पहुंचे थे. और इस दौरान वैदिक गणित एवं भारतीय परंपरा पर विशेष व्याख्यान सह प्रश्नोत्तर सत्र में शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकराचार्य ने वैदिक गणित की विशेषताओं और भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई को विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि वैदिक गणित केवल गणना की पद्धति नहीं, बल्कि सोचने की एक अनूठी शैली है. छात्रों ने उनसे ध्यान, सनातन धर्म में वर्ण व्यवस्था, आधुनिक विज्ञान और वैदिक विज्ञान के अंतर जैसे विषयों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सहज और सरल भाषा में उत्तर दिया. इस अवसर पर आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, एनआइटी दुर्गापुर के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे, संस्थान के उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार और रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय ने शंकराचार्य का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सुकुमार मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई. गौरतलब है कि शंकराचार्य का यह दौरा आइआइटी आइएसएम के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला का हिस्सा है. वे बुधवार को यहां से प्रस्थान करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >