Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में मरीज की मौत के बाद हंगामा

Dhanbad News: हूटर बजते ही पहुंचे होमगार्ड और मामला शांत कराया

Dhanbad News: हूटर बजते ही पहुंचे होमगार्ड और मामला शांत कराया

Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में शनिवार की सुबह एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मृतक की पहचान टुंडी निवासी काजू हेंब्रम (66) के रूप में हुई. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कुछ देर तक अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार काजू हेंब्रम लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गयी. इसके बाद उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल के वार्ड के बाहर हंगामा शुरू कर दिया.

गंभीर स्थिति में मरीज को लाया गया था अस्पताल : प्रबंधन

परिजनों का आरोप था कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने समय पर उचित इलाज नहीं किया. लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई है. इस दौरान कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रबंधन की ओर से हूटर बजाया गया. हूटर बजते ही अस्पताल परिसर में तैनात होमगार्ड पहुंचे. जवानों ने आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों को समझा कर शांत कराया. अस्पताल प्रबंधन की ओर से परिजनों को पूरी स्थिति की जानकारी दी गयी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज देने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >