धनबाद से गुजरने वाली उपासना-कुंभ एक्सप्रेस का रूट बदला, सितंबर-अक्तूबर में इन तारीखों पर बदलेगा परिचालन

राजेंद्र पुल समेत स्टेशनों पर प्री-एनआइ और एनआइ कार्य के कारण रेलवे ने हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव किया है. यह ट्रेनें अब परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जिससे कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इनका परिचालन प्रभावित होगा.

धनबाद. राजेंद्र पुल समेत अन्य स्टेशनों पर प्री-एनआइ और एनआइ कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इसके तहत हावड़ा से देहरादून जाने वाली उपासना एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा. इससे नियमित मार्ग पर पड़ने वाले कई प्रमुख स्टेशनों पर इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस और 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस को प्रधानखांटा-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: नीरज सिंह केस से निखार सबलोक मर्डर तक, शूटर शिबू की पूरी कहानी; धनबाद में पुलिस से मुठभेड़ में घायल

इस बदलाव के कारण झाझा, जमुई, किऊल, लखीसराय, बरहिया, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर और दिलदारनगर जैसे स्टेशनों पर इन ट्रेनों का नियमित परिचालन प्रभावित रहेगा.

उपासना एक्सप्रेस इन तारीखों में बदले रूट से चलेगी

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 22, 25, 29 सितंबर और 2 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

इन तारीखों में ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय प्रधानखांटा-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर देहरादून जाएगी.

कुंभ एक्सप्रेस भी कई दिनों तक बदले रूट से चलेगी

वहीं ट्रेन संख्या 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 21, 23, 24, 26, 27, 28 और 30 सितंबर तथा 1 और 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलायी जाएगी.

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर मर्डर के बाद धनबाद में छिपा था नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शिबू, तस्वीरों में देखें घेराबंदी से गोली लगने तक की पूरी कहानी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तारीखों में यात्रा करने से पहले ट्रेन के मार्ग और परिचालन की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >