Dhanbad News: गोलकडीह कार्यालय में सोमवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर केओसीपी प्रबंधन के साथ संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने वार्ता की. उसमें मोर्चा के नेताओं ने कहा कि बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय से कोई सक्षम पदाधिकारी नहीं पहुंचा था, जिसके कारण वार्ता विफल हो गयी. इसके बाद उच्च अधिकारी से वार्ता कराने को लेकर प्रबंधन ने एक सप्ताह का समय मांगा है. वहीं यूनियन ने कहा यदि एक सप्ताह के अंदर वार्ता नहीं होती है तो गोलकडीह कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया जायेगा. मौके पर केओसीपी पीओ देवेंद्र सिंह, कार्मिक प्रबंधक प्रतीक झा, मोर्चा के तुलसी रवानी, दिनेश सिंह, प्रभाष सिंह, भगवान प्रसाद नोनिया, हीरालाल गोराईं, दिलीप नाग, कंचन सिंह, जगदीश साव, उमेश सिंह, आलोक सिंह, कालीपद रवानी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
