रेलवे ट्रैक किनारे मिला लापता शौकत का शव, सोशल मीडिया से हुई पहचान

धनबाद-गोमो रेलमार्ग पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद हुई, जो गुरुवार से लापता था. परिवार ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है.

धनबाद-गोमो रेलमार्ग पर निचितपुर-मतारी हॉल्ट के बीच फुलवार गया पुल के पास शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव पोल संख्या 286/23 और 286/21 के बीच मिला. सूचना मिलने पर कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर पहचान कराने का प्रयास किया. तस्वीर देखकर मृतक के परिजन कतरास थाना पहुंचे और शव की पहचान महुदा थाना क्षेत्र के सीमाटांड़ निवासी इमामुल अंसारी के पुत्र शौकत खान (30) के रूप में की.

गुरुवार से घर से था लापता

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शौकत गुरुवार से ही घर से लापता था. उसकी गुमशुदगी की शिकायत महुदा थाना में दर्ज करायी गयी थी. परिजनों के अनुसार, शौकत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

शव पहुंचते ही गांव में छाया मातम

महुदा: पोस्टमार्टम के बाद शौकत अंसारी का शव शुक्रवार को सीमाटांड़ स्थित उसके घर पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. देर शाम गांव के ही कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. शौकत चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamdeo singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >