एसएनएमएमसीएच में आज से शुरू होगी मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच

रेडियाेलॉजिस्ट डॉ बेनजीर ने एसएनएमएमसीएच में योगदान दे दिया है. इसके साथ ही अब यहां अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गयी. यहां मरीज 100 रुपये में अल्ट्रासाउंड करा सकेंगे.

रेडियाेलॉजिस्ट डॉ बेनजीर ने एसएनएमएमसीएच में योगदान दे दिया है. इसके साथ ही अब यहां अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गयी. यहां मरीज 100 रुपये में अल्ट्रासाउंड करा सकेंगे. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) धनबादमें बुधवार से अल्ट्रासाउंड जांच सेवा शुरू हो जायेगी. मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक डॉ बेनजीर ने एसएनएमएमसीएच में योगदान दे दिया. बता दें कि एसएनएमएमसीएच में 2019 में अल्ट्रासाउंड विभाग में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक का स्थानांतरण हो गया था, इसके बाद से यहां अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बंद है. चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद पांच साल में पहली बार यहां रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति हुई है. बता दें कि अस्पताल में पांच साल से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी. खासकर अस्पताल में भर्ती गर्भवती व गायनी ओपीडी में इलाज करा रही महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी केंद्रों में जाना पड़ता था. वहीं जांच के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते थे. सौ रुपये में होगा अल्ट्रासाउंड : एसएनएमएमसीएच में बुधवार से 100 रुपये में मरीज अल्ट्रासांउड जांच करा सकेंगे. वहीं लाल कार्ड धरकों के लिए यह सेवा नि:शुल्क होगी. अल्ट्रासाउंड कराने से पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए मरीजों को रसीद प्रदान की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >