Dhanbad News: औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले दो कर्मी, शोकॉज

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच अधीक्षक के निर्देश पर लैब टेक्नीशियन व महिला होमगार्ड पर कार्रवाई

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने शुक्रवार को अस्पताल के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान गायनी विभाग में गंभीर लापरवाही सामने आयी. निरीक्षण के दौरान विभाग में तैनात लैब टेक्नीशियन अशरफ ड्यूटी से गायब मिले. जब अधीक्षक ने अटेंडेंस रजिस्टर की जांच करायी तो पता चला कि अशरफ पिछले कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं. इसके बावजूद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी थी. वहीं गायनी विभाग में ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड भी अनुपस्थित मिलीं. विभाग में दोनों कर्मियों की गैर मौजूदगी से मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने लैब टेक्नीशियन अशरफ और संबंधित महिला होमगार्ड को शोकॉज किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही व बिना सूचना अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >