Dhanbad News: हीरापुर में आग से झुलसीं दो बहनें, एसएनएमएमसीएच में भर्ती

खेल-खेल में चूल्हे की आग की चपेट में आयी छोटी बहन. उसे बचाने के क्रम में बड़ी बहन भी झुलसी.

हीरापुर में आग से झुलसने के बाद दो बहनों को शनिवार की रात एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. दोनों बहनें विभा (13 वर्ष) व शिखा (15 वर्ष) शनिवार की रात घर के आंगन में खेल रही थीं. वहां कोयले का चूल्हा जल रहा था. खेल-खेल में विभा की कुर्ती आग की चपेट में आ गयी. उसे बचाने गयी बड़ी बहन शिखा के कपड़ों में भी आग लग गयी. उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और आग बुझायी. इसके बाद तत्काल दोनों को निजी अस्पताल ले गये, जहां, उनकी गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों को उन्हें एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. दाेनों बहनों को यहां सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार बड़ी बहन 20 प्रतिशत व छोटी बहन 25 प्रतिशत तक झुलस गयी है. दोनों का चेहरा झुलसने से बच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >