Dhanbad News : बस्ताकोला गौशाला का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 29 से

Dhanbad News : गोमाता की निकाली जायेगी शोभायात्रा, शाम को सजेगी हास्य-व्यंग्य के कवियों की महफिल

Dhanbad News : बस्ताकोला. श्री झरिया धनबाद गौशाला बस्ताकोला में गोपाष्टमी का 105वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 29 अक्तूबर को को गौ माता की शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा, शाम से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के विख्यात कवि अपनी हास्य-व्यंग्य की रचनाओं की प्रस्तुति से महफिल सजायेंगे. यह जानकारी शुक्रवार को गौशाला कमेटी के सदस्यों ने प्रेस वार्ता में दी. गौशाला प्रांगण में गौ माता की भव्य शोभा यात्रा के साथ अधिवेशन की शुरुआत होगी. शोभा यात्रा झरिया श्याम मंदिर, धनबाद दुर्गा मंदिर, पुराना बाजार जायेगी. जहां श्रद्धालु गो पूजन करेंगे. कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष सुभाष तायल व मुख्य अतिथि राजीव रंजन प्रसाद अध्यक्ष गौ सेवा आयोग झारखंड होंगे. शाम में कवि सम्मेलन होगा जिसमें मुंबई के दिनेश बावरा, गजेंद्र प्रियांशु लखनऊ, साक्षी तिवारी लखनऊ, सुदीप भोला नई दिल्ली, अमित शर्मा अपनी कविताओं का पाठ करेंगे. अध्यक्षता संदीप झुनझुनवाला करेंगे. इस दौरान भव्य मेला का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमें छऊ नृत्य, मूर्ति प्रदर्शनी, चलचित्र, झूले, मनोरंजन के खेल तमाशा आदि लगाये जायेंगे. गौशाला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1920 में गौशाला की स्थापना हुई थी. वर्तमान में करीब 700 गोवंश गौशाला प्रांगण में हैं. जिनमें मात्र 56 गाय दुधारू हैं. जिनसे करीब डेढ़ सौ लीटर दूध प्राप्त होता है. प्रेस वार्ता में मनोज अग्रवाल, मुरलीधर पोद्दार, द्वारिका प्रसाद गोयनका, रामप्रसाद कटेसरिया, जगदीश तुलस्यान, हरिराम गुप्ता, सत्यनारायण भोजगड़िया, अनिल खेमका, पप्पू झुनझुनवाला, दीपक सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >