धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ स्थित आकाश किनारी में एक बंद आवास से 28 अप्रैल को ताला तोड़कर चोरों द्वारा लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली गई. इस मामले में पीड़ित राजेंद्र राम द्वारा कुछ दिन पूर्व कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
दो लोग गिरफ्तार
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शक के आधार पर विकास रवानी और मिलन रवानी नामक दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर राजेंद्र राम के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.
चोरी का सामान बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद झरिया से कर लिया है. इस संबंध में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता बताया कि तिलाटांड़ में बंद घर में चोरी की घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पूछताछ के दौरान दो आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है. मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार चोरी किए गए सामानों की कुल कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी गई है.
यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
