Dhanbad News : झरिया पीएचसी में चोरी मामले के दो आरोपी किये गये गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Dhanbad News : झरिया पीएचसी में चोरी मामले के दो आरोपी किये गये गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Dhanbad News : झरिया थाना क्षेत्र के नीचेकुल्ही स्थित पीएचसी में पिछले शुक्रवार को हुई 40 लाख की बायोमीट्रिक मशीन समेत अन्य सामग्री की चोरी के मामले का झरिया पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. सोमवार को झरिया थाना सभागार में सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चोरी कांड में शामिल गिरोह के दो सदस्य झरिया शमशेर नगर इमामबाड़ा निवासी सोनू उर्फ मुर्तजा (19) व शमशाद उर्फ भोंटा (19) को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 12 सितंबर को शिकायत पीएचसी कर्मी रवीश रंजन ने की थी, जिसके बाद झरिया कांड संख्या 250/25 दर्ज किया गया था. बताया कि टीम ने बनियाहीर व शमशेर नगर में छापेमारी कर चोरी गये अधिकतर सामानों को बरामद कर लिया. बरामद सामानों में सीबीसी मशीन, टू नेट मशीन, माइक्रोस्कॉप, बायोमीट्रिक मशीन, बीपी मशीन, वजन मशीन, हीमोग्लोबिन मशीन, एलजी कंपनी का फ्रिज, स्टेथोस्कोप, मेडिकल ट्रे, स्टील बर्तन, टिफिन, लिफ्टर, किडनी ट्रे सहित अन्य चिकित्सीय उपकरण शामिल हैं. इसके अलावा मरीजों को दिये जाने वाले आहार की भी चोरी हुई थी. उनमें चना दाल, मसूर दाल, अरहर दाल, राजमा, मूंगफली, गुड़ और सोयाबीन शामिल था. दोनों ने कई आरोपियों का नाम भी बताया है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. मौके पर झरिया इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार, पुअनि भीम लाल पासवान, सौरभ कुमार, बिटू कुमार, सूरज यादव, प्रदीप लकड़ा, अजय सिंह व चौकीदार बलराम पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >