Dhanbad News : बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News : माथाबांध फुटबॉल ग्राउंड के पास घटी थी घटना, रवींद्र चौहान के पैर में लगी थी गोली

Dhanbad News : वरीय संवाददाता, धनबाद.

बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध स्थित फुटबॉल ग्राउंड के पास शनिवार को अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े की गयी फायरिंग में रवींद्र चौहान के पैर में गोली लगी थी. इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अनिश चौहान व विशाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, गोली व अन्य सामान बरामद किया है. यह जानकारी ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने रविवार को अपने कार्यालय में दी. इस दौरान कई थाना प्रभारी भी मौजूद थे.

क्या है मामला :

पुलिस ने बताया कि फुटबॉल ग्राउंड के पास अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में रवींद्र चौहान उर्फ गुष्टा के बायें पैर (तलवे) में गोली लग गयी. इसके बाद घायल रवींद्र चौहान के बयान के आधार पर बरोरा थाना में कांड संख्या 18/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. एसएसपी के निर्देश पर गठित एक टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनिश चौहान और विशाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान बरामद कर लिये. साथ ही घटनास्थल से भी कारतूस और खोखा जब्त किया गया.

आरोपियों का पहले से रहा है आपराधिक इतिहास :

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. अनिश चौहान और विशाल चौहान के खिलाफ पूर्व में भी बरोरा थाना में कई मामले दर्ज हैं. वहीं पुलिस ने कहा कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जायेगा.

छापामारी टीम में ये थे शामिल :

छापामारी टीम में कतरास सर्किल इंस्पेक्टर मो रुस्तम, बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार, मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार, तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेश चौधरी, लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद, रामकनाली थाना प्रभारी अलीशा कुमारी, अंगारपथरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एसआइ सुबोध चंद्र प्रमाणिक सहित अन्य लोग शामिल थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >