Dhanbad News : सब-स्टेशन का पावर ट्रांसफॉर्मर खराब, राजगंज-तोपचांची के सौ गांवों में गहराया बिजली संकट

Dhanbad News : सब-स्टेशन का पावर ट्रांसफॉर्मर खराब, राजगंज-तोपचांची के सौ गांवों में गहराया बिजली संकट

Dhanbad News : राजगंज अवस्थित विद्युत सबस्टेशन में लगा पांच एमवीए का एक पावर ट्रांसफॉर्मर ने काम करना बंद कर दिया है. इससे राजगंज, तोपचांची व गोमो क्षेत्र के करीब दो सौ गांव व टोला- मोहल्ला में बिजली संकट गहरा गया है. इन गांवों में विगत चार दिनों से विद्युतापर्ति रोटेशन पर चल रही है. यानी उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे में मात्र 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है. यदि जल्द नया ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था नहीं हुई, तो बड़ी समस्या उत्पन्न हो जायेगी. बताया जाता है कि चार नंबर फीडर से राजगंज के दलूडीह, महेशपुर के साथ तोपचांची व गोमो के करीब एक सौ गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है. यह ट्रांसफॉर्मर अचानक बैठ गया है. इस फीडर में अत्यधिक लोड है व लाइन काफी लंबी है. इससे तोपचांची के कबीरडीह, कोटालडीह, लोकबाद, नेरो, डोमनपुर, नेपयडीह, मोरहाडीह, लक्ष्मणपुर, खुरडीह, दीगनगर, मानपुर, मतारी सहित दर्जनों गांवों में बिजली जा रही है. दूरी व कई जगह जंगल, झाड़ के कारण अक्सर फाॅल्ट होता है. सूचना है कि विगत 15 सितंबर की देर रात पावर ट्रांसफॉर्मर में अचानक गड़बड़ी आयी थी. उसके बाद एमआरटी टीम ने 16 सितंबर को इसे दुरुस्त करने का प्रयास किया. ठीक नहीं होने पर इसे डेड घोषित कर दिया गया. इसके बाद से ही पूरे इलाके में बिजली संकट बढ़ गया है.

जल्द स्थिति सुधरेगी : एसडीओ

बिजली एसडीओ राकेश कुमार महतो ने कहा कि खराब हुए पांच एमवीए ट्रांसफॉर्मर की जगह दूसरे ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था के लिए विभाग गंभीर है. जल्द ही स्थिति सुधरेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >