ट्रेलर ने किशोर को कुचला, मौत, रोड जाम

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद सोनराडीह में हंगामा, रोड जाम

सोनारडीह रेलवे फाटक के पास हुई घटना, नीमतल्ला से साइकिल से अपने घर लौट रहा था सोहेल

सोनारडीह रेलवे फाटक के समीप बुधवार की रात नौ बजे बिलबेरा निवासी जाकिर हुसैन उर्फ गुड्डू के पुत्र मो सोहेल कुरैशी उर्फ गुड्डू (14) को ट्रेलर (ओडी 14-2149) में कुचल दिया. मौके पर उसकी मौत हो गयी. मो सोहेल नीमतल्ला से साइकिल से अपने घर लौट रहा था. घटना के बाद ट्रेलर का चालक व खलासी गाड़ी छोड़ कर भाग गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर का शीशा फोड़ दिया है. लोगों ने मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव के साथ फोरलेन सड़क को जाम कर दिया है. सूचना मिलते ही कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह, सोनारडीह ओपी प्रभारी अरुणिमा बागे, धर्माबांध ओपी प्रभारी कमलेश कुमार, टुंडू के मुखिया विनोद नापित, मुन्ना कुमार आदि पहुंचे. सड़क जाम करने से फोरलेन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी है.

तीन भाई व एक बहन में छोटा था सोहेल

मृतक सोहेल तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था. वह पढ़ाई करता था. मृतक के पिता दिल्ली में काम करते हैं. घटना के बाद परिजनों का-रो रो कर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक रोड जाम जारी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >