Dhanbad News : बैंकमोड़ फ्लाइओवर मरम्मत के दौरान वैकल्पिक रूट में कम होने लगा दबाव

सरिया के साथ कंक्रीट ढलाई का शुरू हुआ काम, कंपनी का दावा, 30 दिनों के समय अवधि में पूरा हो जायेगा काम

बैंकमोड़ फ्लाइओवर की मरम्मत को लेकर वैकल्पिक रूट पर ट्रैफिक दबाव कम होने लगा है. बुधवार की तुलना में गुरुवार को सड़कों पर जाम की समस्या नहीं थी. रणधीर वर्मा चौक सहित एक-दो जगहों पर पांच से दस मिनट के लिए जाम की समस्या हुई. रणधीर वर्मा चौक पर एंबुलेंस फंस गयी है. हालांकि ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता से तुरंत जाम को क्लियर कर दिया गया. फ्लाइओवर के पास सुभाष चौक में भी थोड़ी जाम की समस्या थी. बरमसिया व श्रमिक चौक के पास आज जाम नहीं दिखा. गुरुवार को जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस नजर आये. इधर, फ्लाइओवर पर सरिया के साथ कंक्रीट ढलाई का काम भी शुरू कर दिया गया है. सेनफिल्ड कंपनी के संजोग गोटीवाले ने कहा कि 30 दिनों के समय अवधि के अंदर ज्वाइंट व बिटूमिनस का काम पूरा कर दिया जायेगा. इधर, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि फस्ट फेज का काम पूरा होने के बाद बेयरिंग बदलने का काम होगा. उपायुक्त से अनुमति मिलने के बाद बेयरिंग का भी काम किया जायेगा. फ्लाइओवर पर जलापूर्ति पाइप लाइन के लिए पीएचइडी का भी सहयोग लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >