Dhanbad News: आज होगा 101 बेटियों का विवाह

Dhanbad News: जोड़ों को आशीर्वाद देने गोल्फ ग्राउंड पहुंचेंगे शहरवासी

Dhanbad News: उपमुख्य संवाददाता, धनबाद. 101 बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए कार्यक्रम स्थल गोल्फ ग्राउंड में मंच सज-धज कर तैयार हैं. मंडप भी बन गये हैं. समिति के सदस्य विवाह में कोई कसर न रह जायें, इसके लिए तैयारी में लगे हैं. इस बार सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति का 12वां आयोजन है. परिणय सूत्र में बंधनेवाले दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजन सभी उत्साहित हैं. एक साथ टोटो से निकलनेवाली बरात शहर के लिए यादगार बन जाती है. बराती के साथ सराती भी नाचते-गाते चलते हैं. शहर भ्रमण के बाद लौटने पर उनका समिति द्वारा स्वागत किया जाता है. 18 जनवरी को होने वाले सामूहिक विवाह के लिए सारी तैयारी हो चुकी है.

वैवाहिक कार्यक्रम :

रविवार को सुबह नौ बजे दुल्हन को हल्दी लगाने के साथ चुमावन किया जायेगा. ब्यूटिशियन दुल्हन को सजायेंगी. साढ़े 10 बजे बरात निकलेगी. 12. 30 बजे जयमाला होगी. दो से चार बजे के बीच जोड़ों का विवाह संपन्न होगा. शाम पांच बजे से बेटियों को विदाई दी जायेगी.

मेहंदी की रस्म के साथ लेडीज संगीत पर महिलाओं संग थिरकी दुल्हन

शनिवार को गोल्फ ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक विवाह की पूर्व संध्या पर मेहंदी की रस्म अदा की गयी. दुल्हनों के हाथों में मेहंदी रचायी गयी. एक तरफ बाबुल के आंगन से बिछड़ने का गम तो दूसरी तरफ पिया संग नये जीवन में प्रवेश करने की खुशी के भाव होनेवाली दुल्हनों के चेहरे पर दिखे. हाथों में मेहंदी की लाली, चेहरे पर मुस्कान के साथ लेडीज विंग की महिलाओं संग दुल्हन व उनके परिजन भी डीजे पर मेहंदी के गीतों पर थिरक उठे. सबने मिल कर खूब धमाल मचाया. ‘मेहंदी है रचनेवाली, हाथों में गहरी लाली…., ‘मेहंदी लगा के रखना डोली सजा के रखना…,’ ‘मेहंदी से लिख सखी हाथ पे मेरे तू मेरे बलमा का नाम…’ बजते गीत पर डीजे पर हर कदम थिरक उठे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >