गंडुवा में शिव मंदिर की दान पेटी तोड़ चोरी

मंदिर की दानपेटी में चोरी

तेतुलमारी. तेतुलमारी थाना क्षेत्र के गंडुवा गांव स्थित शिव मंदिर का मंगलवार की रात चोरों ने दान पेटी तोड़ कर रुपये चोरी कर ली. सुबह पुजारी मंदिर की सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने दान पेटी का ताला टूटा देख ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद पूर्व मुखिया संतोष महतो मंदिर पहुंचे और तेतुलमारी पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की. उन्होंने कहा कि दान पेटी में करीब 10 हजार रुपये था. पुलिस ने कहा कि अपराधी जल्द पकड़ लिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >