संवाददाता, धनबाद.
धनबाद लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी है. इसके लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारी की है. खास कर बरवाअड्डा क्षेत्र में कर्मचारियों की तैनाती की गयी है. सुबह से ही सभी अभियंताओं के साथ कर्मचारी एक्टिव मोड पर रहेंगे. खराबी की सूचना मिलते ही तुरंत उसे ठीक किया जायेगा. नियमित बिजली आपूर्ति हो इसके लिए व्यवस्था की गयी है. कोई बड़ी खराबी नहीं आती है तो क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति का प्रयास होगा. गोविंदपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मुकुल कुमार ने बताया कि बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए क्षेत्र के सभी कर्मचारियों को लगाया गया है.शहर में रहेगी बेहतर बिजली व्यवस्था:
धनबाद डिवीजन के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना के दौरान शहर के लोगों को बेहतर बिजली देने का प्रयास रहेगा. सोमवार को भी बेहतर बिजली दी गयी. कोशिश रहेगी कि कोई बड़ी खराबी नहीं आये. खराबी आने पर उसे दुरूस्त किया जायेगा.पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च :
मतगणना की पूर्व संध्या पर सोमवार को धनबाद जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान धनबाद थाना, बैंक मोड़, धनसार, भूली सहित अन्य थाना की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान लोगों से अपील की कि चुनाव का परिणाम जो भी हो, अपने व्यवहार में बदलाव न करें और ना किसी विवाद में रहें. अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
