Dhanbad News: बीसीसीएल में नहीं चलेगा गुंडाराज : सीएमडी

Dhanbad News: बागडिगी खदान हादसे के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Dhanbad News: लोदना एरिया अंतर्गत बागडिगी खदान हादसे की बरसी पर सोमवार को 29 शहीदों को बागडिगी कोलियरी के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गयी. सुबह शहीद स्मारक पर सर्वधर्म प्रार्थना हुई. शहीद श्रमिकों के परिजनों, अधिकारियों व मजदूरों ने नम आंखों से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. एक मिनट का मौन भी रखा गया. समारोह में बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि शहीद श्रमिकों के परिजनों की समस्याओं का प्रबंधन निदान करेगा. उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी. बागडिगी शहीद पार्क का अस्तित्व खत्म नहीं होने दिया जायेगी. शहीद पार्क को विकसित किया जायेगा.

कुसुम विहार के आवासों की करायी जायेगी जांच

सीएमडी ने कहा कि लोदना क्षेत्र के विस्थापितों को सही ढंग से विस्थापन किया जायेगा. बागडिगी की लोगों को कुसुम विहार में आवास आवंटन किया गया है. उन्होंने कहा कि आवंटित आवास जर्जर है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने कुसुम विहार में निर्मित आवासों की जांच कराने की बात कही. लोदना क्षेत्र के एनटीएसटी विभागीय परियोजना का रास्ता काटने और अधिकारियों व कर्मियों की पिटाई मामले में सीएमडी ने कहा कि घटना संज्ञान में है. इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल में गुंडाराज नहीं चलेगा, घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. बीसीसीएल अधिकारियों व कर्मियों के साथ छेड़छाड़ करना ठीक नहीं है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. समारोह में जमसं बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू ने कहा कि लोदना क्षेत्र में जिस तरह से विस्थापन होना चाहिए, उस तरह से नहीं हो रहा है. ठेकेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधि की मिली भगत से चेहते लोगों का विस्थापित किया जा रहा है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. एनटीएसटी मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया जायेगा.

बीसीकेयू व डीवाइएफआइ ने निकाला जुलूस

बीसीकेयू व डीवाईएफआइ ने जुलूस निकाला. शहीद पार्क में दिवंगत कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर बीसीसीएल डीपी मुरली कृष्ण रमैया, लोदना जीएम एके सिन्हा, परवेज आलम, ए कुंडू, अभिषेक कुमार, मानस चटर्जी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, सुंदरलाल महतो, रामकृष्ण पासवान, योगेंद्र यादव, बिहारी लाल चौहान, मुनीलाल राम, विनोद पासवान, मो शहादत हुसैन, उमाशंकर शाही, भोला यादव, रूपक सिन्हा, मो हाजी अली हुसैन, विकास पासवान, रामबाबू सिंह, कुंदन पासवान, सुरेश पासवान, मंटू बाउरी, प्रजा पासवान, मो नौशाद अंसारी, पशुपतिनाथ देव, धर्मेंद्र सिंह, मो सलाउद्दीन अंसारी, मृतकों के आश्रितों में लुखड़ी कोड़ा, कलावती देवी, पार्वती देवी, गणेश बाउरी, रंजीत कुमार, मो अबु कौशर, देवंती देवी आदि थे.

29 श्रमिकों ने ली थी जल समाधि

बागडिगी खान हादसे में 29 कर्मियों ने जल समाधि ली थी. जयरामपुर कोलियरी के सात नंबर सीम का बांध टूटने से बागडिगी कोलियरी में पानी भर गया था, जिसमें 29 मजदूर शहीद हो गये थे. घटना के सात दिन बाद एक मात्र कर्मी मोहम्मद सलीम को जीवित निकाला गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >