पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा : दून पब्लिक स्कूल में कुछ देर हुआ हंगामा

पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड मांगने पर हुआ हंगामा

धनबाद. दून पब्लिक स्कूल में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा केंद्र पर 10 मिनट तक अभिभावकों ने हंगामा किया. जेसीइसीइबी द्वारा जारी एडमिट कॉर्ड में परीक्षार्थियों को दो बॉल पेन (काला) और एडमिट कॉर्ड लाने के निर्देश दिया गया था. 9.20 मिनट पर अचानक स्कूल से यह अनाउंसमेंट होने लगा कि उक्त दोनों के अलावा एक पहचान पत्र (आधार कार्ड) लेकर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिय�� जायेगा. इस पर अभिभावकों ने आपत्ति जतायी और हंगामा करने लगे. उनका कहना था कि अधिकांश परीक्षार्थी सिर्फ एडमिट कॉर्ड लेकर आये हैं. ऐसे काफी संख्या में बच्चे परीक्षा से वंचित रह जायेंगे. हंगामा की सूचना विद्यालय के प्राचार्य व मजिस्ट्रेट को दी गयी. इसके बाद दोनों ने निर्देश जारी किया कि सिर्फ बॉल पेन व एडमिट पर इंट्री होगी. तब जाकर अभिभावक शांत हुए. परीक्षार्थियों के लिए 9.30 गेट खोल दिया गया. 10.10 बजे गेट और 10.15 बजे बायोमीट्रिक बंद हो गयी. परीक्षा का समापन दोपहर एक बजे हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >