नये सामुदायिक भवन से सवा लाख की सामग्री की चोरी

सामुदायिक भवन से चोरी

बरोरा

. हरिणा पंचायत की नावाडीह बस्ती स्थित शिव मंदिर के समीप बीसीसीएल के सीएसआर फंड से बने सामुदायिक भवन का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोरों ने भवन में रखा सवा लाख रुपए की भवन में लगायी जाने वाली सामग्री की चोरी कर ली. इस मामले में संवेदक लेढीडूमर निवासी राहुल कुमार सिंह ने बरोरा पुलिस से शिकायत की है. बरोरा पुलिस ने जांच शुरू की. शिकायत में कहा गया है कि 30 बोरा सीमेंट,18 बोरा पुट्टी, 30 पेटी टाइल्स, मशीन, टुल्लू पंप, ड्रॉम, गैंता, कुदाल, कड़ाही, बिजली की सामग्री को भवन के रसोई घर में रखा गया था. मंगलवार सुबह जब मिस्त्री काम करने पहुंचा, तो भवन का दरवाजा खुला मिला और सामान गायब मिले. संवेदक राहुल कुमार ने चोरी गयी निर्माण सामग्री की कीमत सवा लाख रुपये बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >