तेज गति कार ने पोल पर मारा जोरदार धक्का, एयर बैग खुलने से बचे लोग

जोरदार टक्कर

तेतुलमारी. कांको से गोल बिल्डिंग धनबाद आठ लेन डी-नोबिली स्कूल भूली के समीप गुरुवार दोपहर कार संख्या जेएच 10 सीएफ 9109 ने मार्ग के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट के पोल में जोरदार धक्का मारा, जिससे कार में सवार लोगों की आंशिक चोटें आयी. दुर्घटना के बाद कार में एयर बैग खुल जाने से चालक समेत कार में बैठे लोगों को मामूली चोटें आयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्ट्रीट लाइट का पोल झुक गया है. पोल की दोनों ओर लगी स्ट्रीट लाइट टूटकर बिखर गयी. वहीं लग्जरी कार का पीछे का दोनों पहिया निकल गया आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद कार बीच सड़क पर खड़ी थी. ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे घटनास्थल पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >