प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो युवती ने ओपी परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास

एमपीएल थाना क्षेत्र की एक युवती ने आत्मदाह का किया प्रयास

निरसा के पल्हारपुर गांव के एक युवक ने बगल के गांव की एक युवती से पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण किया. प्रेमिका द्वारा जब उसे शादी करने के लिए बोला गया तो वह तिथि पर तिथि बदलता रहा. बाध्य होकर प्रेमिका अपने परिजनों के साथ मंगलवार से एमपीएल ओपी में जमी हुई है. उसने थाना परिसर में बुधवार को पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया, हालांकि उसे पुलिस अधिकारियों ने बचा लिया. इसको लेकर थाना में हाई वोल्टेज ड्राम होता रहा. अंतत: पुलिस व इलाके के लोगों ने समझा बुझा कर युवती को शाम को घर भेज दिया. पुलिस का कहना है कि वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी है. गुरुवार को इसका कुछ हल निकाला जायेगा. उधर, युवक फरार है. दोनों ही बालिग व अविवाहित हैं. एक ही कंपनी में कार्यरत भी हैं. इसको लेकर ओपी परिसर में दिन भर लोगों की भीड़ जुटी रही. ओपी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि मामला सामने आया है, हल निकालने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >