Dhanbad News: खुला था रेल फाटक और गुजर गयी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

Dhanbad News: लापरवाही. तालडांगा जीटी रोड स्थित फाटक में शनिवार की रात हुई घटना

Dhanbad News: रेल कर्मियों की लापरवाही से शनिवार की रात जीटी रोड तालडांगा स्थित फाटक में एक बड़ा हादसा टल गया. रात करीब आठ बजे जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ हो रही थी. इसी बीच बिना फाटक बंद किये अचानक एक मालगाड़ी ट्रैक पर गुजरने लगी. एक वाहन चालक द्वारा ट्रैक पर मालगाड़ी को आते देख अपना वाहन खड़ा कर फाटक होकर गुजरने वाले अन्य वाहनों को रोक दिया. इससे बड़ा हादसा टल गया.

शाम में बढ़ जाती है वाहनों की आवाजाही

चिरकुंडा जीटी रोड पर शाम के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है. इस मामले में रेलकर्मी की लापरवाही से वाहन चालकों व लोगों में रोष देखा गया. लोगों ने लापरवाही बरतने वाले रेलकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

वरीय अधिकारी कर रहे मामले की जांच

इस संबंध में कुमारधुबी स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि चिरकुंडा जीटी रोड स्थित रेलवे फाटक में मालगाड़ी गुजरने के समय फाटक खुला हुआ था. इसकी सूचना मिली है. इस मामले की जांच संबंधित विभाग के वरीय अधिकारी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >