मृतका के पिता ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मामला, पति गया जेल

मूक बधिर विवाहिता की मौत का मामला

गाेविंदपुर.

गोविंदपुर थाना अंतर्गत जियलगढा पंचायत के कंगालो नतूनकुल्ही निवासी भरत मंडल की पत्नी अष्टमी देवी की मौत के मामले में गोविंदपुर थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को भरत मंडल को जेल भेज दिया. पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद ने बताया कि मृतका के पिता रंजीत मंडल के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया. कांड का अनुसंधानकर्ता एसआइ मनीता कुमारी को बनाया गया है. मां अष्टमी की मौत तथा पिता भरत मंडल के जेल जाने के बाद उनकी 10 माह की पुत्री बिष्टि कुमारी अकेली पड़ गयी. शुक्रवार रात उसने छोटू गोप की पत्नी के पास रात गुजारी. अगल-बगल के लोग उसकी देखरेख कर रहे हैं. शनिवार को मुखिया रेशम कुमारी उसका हाल-चाल लेने गयीं. मुखिया ने कहा : यदि बिष्टि कुमारी को ननिहान वाले गिरिडीह ले जायें, तो बेहतर होगा. आखिर आसपास के लोग कितने दिनों तक उसकी देखभाल करेंगे. उल्लेखनीय है कि मूक बधिर अष्टमी की दो वर्ष पूर्व भरत मंडल से शादी हुई थी. गुरुवार को उसका शव घर में फंदे से झूलता हुआ मिला. था. भरत ने कहा था अष्टमी ने फांसी लगा ली है. वहीं उसकी ससुराल वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिक की दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >