Dhanbad News: कार्यकर्ताओं के पसंद का होगा जिलाध्यक्ष : शांतनु मिश्रा

Dhanbad News: धनबाद पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष के पद के लिए कुल 46 लोगों ने किया आवेदन

Dhanbad News: धनबाद पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष के पद के लिए कुल 46 लोगों ने किया आवेदनDhanbad News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक शांतनु मिश्रा शनिवार को धनबाद पहुंचे. धनबाद सर्किट हाउस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. श्री मिश्रा ने जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश के पर्यवेक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नये जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया चल रही है. धनबाद में जिलाध्यक्ष पद के लिए 46 लोगों ने आवेदन किया है. इस बार कार्यकर्ताओं के पसंद का जिलाध्यक्ष होगा. इसलिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक-एक कार्यकर्ता से रायशुमारी की जा रही है, ताकि जिलाध्यक्ष के रूप में एक मजबूत, सशक्त व बेहतर नेतृत्वकर्ता का चयन हो सके.

ऐसा नेतृत्व खोजना है, जो हर परिस्थिति में संघर्ष करें

श्री मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसा नेतृत्व खोजना है, जो न केवल संगठन को मजबूत कर सके, बल्कि आम जनता के मुद्दों को लेकर हर परिस्थिति में संघर्ष करने वाला हो. इसके लिए जिले के सभी प्रखंड में जाकर प्रखंड, मंडल और ग्राम पंचायत स्तर के संगठन पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी की जा रही है. मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, नवनीत नीरज, शमशेर आलम, सुंदर यादव, पप्पू पासवान, मृत्युंजय सिंह व राशिद रजा अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >