Dhanbad News: हिंदी के बिना देश का विकास संभव नहीं : डॉ आरएन चौबे

Dhanbad News: राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर सेमिनार

Dhanbad News: डिगवाडीह स्थित राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर रविवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का विषय हिंदी भाषा का इतिहास एवं महत्त्व, हिंदी भाषा का सांस्कृतिक महत्त्व, हिंदी भाषा का राष्ट्रीय महत्त्व, हिंदी भाषा का वैश्विक प्रसार, हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का उपाय, हिंदी भाषा के सम्मुख चुनौतियां, हिंदी भाषा की चुनौतियों का समाधान था. महाविद्यालय के सचिव सह निदेशक डॉ आरएन चौबे ने एमएड, बीएड, डीएलएड प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं को हिंदी दिवस की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि हिंदी का प्रचार प्रसार करना आवश्यक है. बिना हिंदी के देश का विकास संभव नहीं है. एमएड विभागाध्यक्ष डॉ अरविंदर कौर ने कहा कि हिंदी का विकास तभी हो सकता है. जब सरकार के साथ साथ जनता का भी सहयोग मिले. प्रोफेसर इंचार्ज डॉ निलेश कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए हिंदी से संबंधित सॉफ्टवेयर बनाना चाहिए. कार्यक्रम को सहायक प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार शाह, सत्य प्रकाश मिश्र, संजुक्ता कुमारी, सिम्पल ने भी संबोधित किया. संचालन डॉ सुनील कुमार शाह एवं धन्यवाद ज्ञापन सत्य प्रकाश मिश्र ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >