Dhanbad News : मांगें पूरी नहीं होने पर फिर विद्युत विभाग के खिलाफ फिर आंदोलन करेंगे व्यवसायी

Dhanbad News : मांगें पूरी नहीं होने पर फिर विद्युत विभाग के खिलाफ फिर आंदोलन करेंगे व्यवसायी

Dhanbad News : कपड़ा पट्टी में मंगलवार को व्यवसायियों ने विद्युत विभाग की व्यवस्था की एक समीक्षात्मक बैठक की. उपेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में विभाग में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर पूर्व में हुए आंदोलनों पर चर्चा की गयी. 10 ट्रांसफॉर्मर की जगह पांच ट्रांसफॉर्मर ही मिलने के संकेत हैं. झरिया डिविजन कार्यालय के अंदर एक स्विच रूम है, जिसमें चार स्विच हैं. इन चारों स्विच पर लगभग 50-60 हजार रु खर्च कर झरिया दो नंबर सेक्शन को कुछ राहत मिलेगी, जबकि आरएमयू (आरएमयू) स्विच की खराबी से या मामूली फॉल्ट होने पर पूरे सेक्शन की लाइन काट कर दी जाती है. इससे 40 से 45 ट्रांसफार्मर की लाइन बाधित हो जाती है. लोगों ने मैन डेज कर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है. विभाग के शीघ्र ही पहल नहीं करने पर पुनः आंदोलन करने की बात कही गयी.

ये थे मौजूद

बैठक में उपेंद्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, बसंत अग्रवाल, अमित साहू, सत्यनारायण भोजगड़िया, रघुवीर गोयल, हेमंत ड्रोलिया,नवीन केशरी,रामकृष्ण गोराई, अशोक कुमार, रंजीत, पवन कुमार, निरंजन लाल, विमल कुमार, संतोष, राजेंद्र अग्रवाल, राहुल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >