Dhanbad News: बरवाअड्डा में व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Dhanbad News: हीरापुर पार्क मार्केट में बैग की दुकान चलाते थे फाल्गुनी मुखर्जी

Dhanbad News: प्रतिनिधि, बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ट्रिनीटी गार्डेन अपार्टमेंट (ब्लॉक ए डी-3) में रहने वाले व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी (57 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी व बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. फाल्गुनी मुखर्जी हीरापुर पार्क मार्केट में विवेकानंद चौक के समीप बैग का दुकान चलाते थे. उनके परिजनों ने पुलिस को बताया कि फाल्गुनी मुखर्जी हीरापुर से दुकान बंद कर शनिवार की रात में घर लौटे. फिर खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये. रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आवाज लगायी गयी, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला. फिर चाबी लगाकर दरवाजा खोलकर अंदर गये तो देखा फाल्गुनी मुखर्जी रस्सी के सहारे पंखा से झूल रहे हैं. परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि फाल्गुनी मुखर्जी कर्ज के बोझ में दबे हुए थे. इसे लेकर बैंक का नोटिस व फोन आते रहता था.

पति-पत्नी में होता रहता था झगड़ा :

मिली जानकारी के अनुसार फाल्गुनी मुखर्जी व उसकी पत्नी के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़ा होते रहता था. इसे लेकर पति व पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में शिकायत करते रहते थे. कुछ दिन पूर्व भी दोनों बरवाअड्डा थाना शिकायत लेकर पहुंचे थे. पत्नी शव को देखने तक नहीं पहुंची. घटना को लेकर फाल्गुनी मुखर्जी के घर आये मेहमान डरे-सहमे हुए थे. कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था. फाल्गुनी की पत्नी धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में शिक्षिका हैं. उनकी एक बेटी है, जो बाहर पढ़ाई कर रही है. पुलिस ने फाल्गुनी का मोबाइल व रस्सी जब्त कर लिया है. इस संबंध पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >