Dhanbad News: एचआरआइजी इंजेक्शन व सिरिंज की आपूर्ति के लिए निकाला गया टेंडर

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच में मरीजों को जल्द ही एआरवी के साथ एचआरआइजी इंजेक्शन व सिरिंज मिलने लगेगा. अस्पताल प्रबंधन ने एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) के साथ ह्यूमन रैबिज इम्यूनोग्लोबुलिन (एचआरआइजी) इंजेक्शन और सिरिंज की खरीदारी के लिए टेंडर जारी कर दिया है.

अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद दोनों दवाओं और सिरिंज की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. बता दें कि अस्पताल में बीते कुछ दिनों से एचआरआइजी इंजेक्शन और सिरिंज पूरी तरह समाप्त हो चुकी है.

अभी झेलनी पड़ती है परेशानी

इस वजह से कुत्ते, बिल्ली या अन्य जानवर के काटने पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बाजार से महंगे दामों पर इंजेक्शन और सिरिंज खरीदने पड़ रहे हैं. अधीक्षक ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >